बलरामपुर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई दो अवैध क्लीनिक सील किए, दो फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

बलरामपुर

स्वास्थ्य विभाग पुरे फार्म में दिख रही जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद में स्वास्थ्य विभाग पुरे फार्म में दिख रही जिले में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र और एसीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में महमूद नगर बाजार में दो अवैध क्लीनिकों को सील किया गया है।

जानकारी के अनुसार बताते चले की छापेमारी के दौरान, पुलिस ने दो फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया। डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हरिशंकर डी फार्मा के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और बिना किसी लाइसेंस के प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं, दूसरे आरोपी फारूक के पास कोई मेडिकल डिग्री या डिप्लोमा नहीं है, फिर भी वह अस्पताल की तरह एक क्लीनिक चला रहा था।

दोनों क्लीनिकों से 6 बेड और लाखों रुपये की दवाएं बरामद हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि मरीजों की सुरक्षा के लिए अवैध क्लीनिक संचालकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24