सिद्धार्थनगर: अनुपस्थित डॉक्टरों पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की बड़ी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सिद्धार्थनगर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और डॉक्टरों की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सिद्धार्थनगर जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और डॉक्टरों की अनियमितता पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एक्स पर दी जानकारी

उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अधीन तैनात डॉक्टरों के खिलाफ अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Image

उन्होंने आगे कहा कि संबंधित डॉक्टरों को एक महीने का नोटिस जारी कर दिया गया है और उनके खिलाफ बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद की गई है, जिससे यह संदेश गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.