महराजगंज : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धानी के बेलसड़ का कम्पोजिट विद्यालय जानें क्यों बना रहा आकर्षण का केंद्र

महराजगंज

जनपद महराजगंज के धानी क्षेत्र अंतर्गत बेलसड़ कम्पोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बच्चों में दिखा अपार उत्साह। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट


महराजगंज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज धानी क्षेत्र के बेलसड़ ग्राम सभा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने सभी उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रामदयाल चौहान, सहायक अध्यापक रंजीत कुमार, अध्यापक संजीव कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्ति सचिन कुमार, प्रीति यादव, प्रतिभा सिंह और आलोक मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी कला और संस्कृति से जोड़ना था, साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच प्रदान करना था, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ सके। कार्यक्रम बेहद सफल रहा और इसने बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.