मुजफ्फरनगर पुलिस की बड़ी सफलता नकली हेल्थ सप्लीमेंट फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए किदवईनगर में चल रही नकली हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए किदवईनगर में चल रही नकली हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। थाना खालापार पुलिस ने इस फैक्ट्री पर छापा मारा और भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री USA, Russia और Japan जैसे विदेशी ब्रांडों के नाम पर नकली सप्लीमेंट बनाकर बेच रही थी। मौके से नकली प्रोटीन, क्रिएटिन, ओमेगा सप्लीमेंट और कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पैकिंग मशीन, कैप्सूल मशीन और प्रिंटर जैसे उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

करोड़ों रुपये का माल बरामद

पुलिस ने इस फैक्ट्री से कच्चा माल और उपकरण समेत लगभग ₹1.5 करोड़ रुपये का सामान बरामद किया है। आरोपी आसिफ सैफी और जावेद सैफी महंगे ब्रांडों की नकली पैकिंग कर बाजार में सप्लीमेंट की सप्लाई करते थे।

पुलिस को फैक्ट्री में न्यूट्रास्यूटिकल निर्माण का एक लाइसेंस भी मिला है, लेकिन इसका दुरुपयोग नकली उत्पाद बनाने के लिए किया जा रहा था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, और पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.