महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के धमौर मटरा गांव में आज शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के धमौर मटरा गांव में आज शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ स्नान करते समय करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मृतका की पहचान कृष्णावती (40 वर्ष), पत्नी दीना नाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्णावती सुबह स्नान कर रही थीं, तभी पानी की मोटर में उतर रहे करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस दुखद घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। कृष्णावती अपने पीछे तीन बच्चों—सुनीता, प्रियंका और सिंटू—को छोड़ गई हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
आखिर क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन?, जानें इस त्योहार को मनाने के पीछे की कहानी
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 9, 2025























