बांसी: शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन का कड़ा रुख, रोडवेज से पुरानी तहसील तक चला ‘अतिक्रमण हटाओ’ अभियान, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को आए दिन लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सोमवार को प्रशासन का डंडा चला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को आए दिन लगने वाले भीषण जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सोमवार को प्रशासन का डंडा चला। नगर पालिका परिषद बांसी के अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव और बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक की संयुक्त अगुवाई में शहर के मुख्य मार्गों पर एक व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से पूरे नगर के अवैध कब्जाधारकों और पटरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

रोडवेज से पुरानी तहसील तक चला प्रशासन का बुलडोजर और दस्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन की यह बड़ी कार्रवाई बांसी रोडवेज परिसर से शुरू हुई। यहाँ से टीम मॉडल शॉप होते हुए पुरानी तहसील तक पहुंची और फिर वापस मुख्य मार्ग से होते हुए रोडवेज तक आई। इस पूरे वीआईपी और व्यस्त रूट पर सड़क की पटरियों (फुटपाथ) और नालियों के ऊपर दुकानदारों द्वारा किए गए पक्के व अस्थायी अवैध कब्जों को नगर पालिका की टीम ने पूरी तरह से ढहा दिया और जगह को खाली कराया।

अभियान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने और किसी भी संभावित विरोध से निपटने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

ठेला और फल-सब्जी दुकानदारों को सख्त अल्टीमेटम, दोबारा कब्जा करने पर लगेगा जुर्माना

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से टीन-शेड, तख्त और काउंटर लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वाली दुकानों को हटवाया। इसके साथ ही, सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से ठेला लगाने वाले, फल और सब्जी विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई।

अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश यादव ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा, “सड़क की पटरियां आम जनता के चलने के लिए हैं, न कि दुकान लगाने के लिए। आज केवल सामान हटवाकर छोड़ दिया जा रहा है, लेकिन यदि किसी भी दुकानदार ने दोबारा पटरियों पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सीधे सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाईकी जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

सड़कों को जाम मुक्त रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने कहा कि सड़क की पटरियों पर अवैध कब्जे के कारण बांसी शहर में आए दिन मुख्य मार्गों पर सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इस जाम के चलते स्कूली बच्चों, एम्बुलेंस और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बांसी की सड़कों को पूरी तरह जाम मुक्त और सुरक्षित रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह औचक अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

प्रशासन की इस अचानक और कड़क कार्रवाई का असर यह हुआ कि कई बड़े दुकानदार और ठेला चालक कार्रवाई की जद में आने से डरकर देखते ही देखते खुद ही अपनी दुकानों के आगे से सामान समेटते नजर आए।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.