बेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बेला पुलिस की कार्रवाई; 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

बेला

औरैया जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

औरैया जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे इस विशेष धड़पकड़ अभियान के अंतर्गत सोमवार, 18 मई को थाना बेला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

हरदू मोड़ मंदिर के पास कच्चे रास्ते से हुई गिरफ्तारी

थाना बेला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने हरदू मोड़ मंदिर के पीछे, सड़क किनारे बाईं तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की।

पुलिस ने मौके से करीब 10 कदम की दूरी पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

सिरयावां का रहने वाला है आरोपी, आबकारी अधिनियम में केस दर्ज

थाना बेला पुलिस ने गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान ब्रजनन्दन पुत्र छोटेलाल सविता (उम्र 38 वर्ष) के रूप में की है। अभियुक्त मूल रूप से बेला थाना क्षेत्र के ही ग्राम सिरयावां, जनपद औरैया का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बेला पर धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

अवैध शराब के साथ शातिर आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने वाली बेला थाना की पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक  ब्रजभूषण तिवारी — थाना बेला, औरैया,कांस्टेबल 1102 अंशू कुमार — थाना बेला, औरैया शामिल रहे।

बेला पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अभियुक्त के खिलाफ आगे की आवश्यक विधिक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.