मिनी बाबाधाम इटहिया मंदिर में रविवार को होगी सांयकालीन महाआरती, शाम 6:30 बजे से शुरू होगा महाआरती

महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के अंतर्गत मिनी बाबाधाम के नाम से सुप्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया शिवमंदिर में इस रविवार को विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील के अंतर्गत मिनी बाबाधाम के नाम से सुप्रसिद्ध पंचमुखी इटहिया शिवमंदिर में इस रविवार को विशेष महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जो शाम के समय करीब 6:30 बजे शुरू होगा।
इस महाआरती कि विशेष बात यह है कि इसमें देश विदेश और कई जनपदों के लोगों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं। इस बाबत सुरक्षा एजेंसियां पूरी अलर्ट पर हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।मंदिर के पुजारी मुन्ना गिरी ने बताया कि श्रावण मास के पावन अवसर पर शिवभक्तों के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन में भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चारण और विशेष पूजन कार्यक्रम शामिल होंगे। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

पुजारी ने बताया कि महाआरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन में भाग लें। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

 

Voice Of News 24