बलरामपुर
बलरामपुर जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने आज तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिलाधिकारी बलरामपुर पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने आज तहसील सदर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे टीम बनाकर मौके पर जाएं, शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें।
पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि स्थलीय निरीक्षण करके समस्याओं का जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर पर होना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को तुरंत भेजा जाए, ताकि समय पर उचित कार्रवाई हो सके।यह पहल जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#वृंदावन में बिजली मंत्री एके शर्मा को बांके बिहारी मंदिर में नहीं मिले दर्शन, कॉरिडोर विरोध के चलते हुआ हंगामा pic.twitter.com/FaCHMBFAlw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2025























