बलरामपुर पुलिस की बड़ी सफलता दुकान से दो बोरी सिक्के चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना पचपेड़वा क्षेत्र में हुई दुकान से दो बोरी सिक्के चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने थाना पचपेड़वा क्षेत्र में हुई दुकान से दो बोरी सिक्के चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से चोरी हुए ₹33,530 रुपये के सिक्के बरामद किए हैं।

क्या था मामला

पुरानी बाजार, पचपेड़वा के निवासी अब्दुल मजीद ने 18 जुलाई, 2025 को पुलिस को सूचना दी थी कि सद्दाम पुत्र हिदायतुल्ला ने उनकी दुकान में रखे दो बोरी सिक्के चोरी कर लिए हैं। चोर ने दुकान के टीन शेड के नट-बोल्ट खोलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। इस शिकायत के आधार पर थाना पचपेड़वा में मु0अ0सं0-136/2025 धारा- 305A/331(4) बी0एन0एस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस की जल्द कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह और उनकी टीम ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की।

आज थाना पचपेड़वा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 136/2025 में वांछित अभियुक्त सद्दाम पुत्र हिदायतुल्ला (उम्र 25 वर्ष) को पुरानी बाजार, पचपेड़वा से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1, 2, 5, 10 और 20 रुपये के कुल ₹33,530 रुपये के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस ने अब धारा 317(2) बी0एन0एस की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में हुआ खुलासा: उधार चुकाने के लिए की चोरी

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सद्दाम ने चोरी का कारण बताया। उसने खुलासा किया कि वह उसी दुकान मालिक अब्दुल मजीद के यहाँ काम करता था, जिससे उसने पंद्रह हजार रुपये उधार लिए थे। दुकान मालिक उसे रोजाना पैसे वापस करने के लिए दबाव बना रहा था। सद्दाम ने बताया कि उसने देखा था कि दुकान मालिक ने दो बोरी सिक्के भरकर रखे हैं। दुकान बंद होने के बाद, उसने रात में दुकान के टीन शेड के नट-बोल्ट खोलकर उन सिक्कों को चुरा लिया।इस गिरफ्तारी के साथ ही बलरामपुर पुलिस ने चोरी की इस घटना का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.