वृंदावन
उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री एके शर्मा को आज वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए बिना ही लौटना पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री एके शर्मा को आज वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए बिना ही लौटना पड़ा। मंदिर में कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे सेवायतों और महिलाओं के जोरदार प्रदर्शन के चलते मंत्री को न तो दर्शन करने दिए गए, न प्रसाद मिला और न ही पटका पहनाया गया।
जानकारी के अनुसार, बिजली मंत्री एके शर्मा शनिवार को बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। हालांकि, मंदिर में पहले से ही कॉरिडोर निर्माण के विरोध में सेवायत और स्थानीय महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं। मंत्री के पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने उनका घेराव कर लिया और उन्हें दर्शन करने से रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर के पट पर पर्दा भी लगा दिया, जिससे मंत्री को ठाकुर जी के दर्शन नहीं हो सके।
हालात इतने बिगड़ गए कि मंत्री को बिना दर्शन और प्रसाद लिए ही वहां से वापस लौटना पड़ा।क्योंकि सेवायत और स्थानीय लोग इस परियोजना का लगातार विरोध कर रहे हैं।
#महराजगंज जनपद के #ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौतनवा मार्ग पर स्थित शराब भट्ठी के समीप शनीवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पे पहुंची पुलिस ,देखिए वीडियो@Uppolice @maharajganjpol pic.twitter.com/5C7WeYmnpX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2025


















