गाजीपुर
गाजीपुर जनपद में गंगा नदी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

गाजीपुर जनपद में गंगा नदी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।यहाँ गंगा नदी में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ आ गया है,जिसका वजन लगभग 2 क्विंटल (करीब 200 किलोग्राम) बताया जा रहा है। सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि यह पत्थर न तो डूब रहा है और न ही किसी व्यक्ति द्वारा उठाया जा रहा है।वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस अनोखी घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पत्थर को भगवान राम से जुड़े रामसेतु के पत्थर से जोड़ना शुरू कर दिया है। धार्मिक आस्था के चलते लोग इस तैरते हुए पत्थर को चमत्कार मानकर इसकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
यह रहस्यमयी पत्थर गंगा के किनारे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और लोग दूर-दूर से इसे देखने और इसकी पूजा करने आ रहे हैं। इस घटना ने वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही क्षेत्रों में चर्चा छेड़ दी है।
गाजीपुर जनपद में गंगा नदी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।यहाँ गंगा नदी में एक विशाल पत्थर तैरता हुआ आ गया है,जिसका वजन लगभग 2 क्विंटल बताया जा रहा है।वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/mpB4n2imZ9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2025


















