बहराइच : मगरमच्छ ने महिला को बनाया निवाला, गांव में दहशत,वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

बहराइच

बहराइच जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मगरमच्छ ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बहराइच जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक मगरमच्छ ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। यह दुखद घटना सुजौली थाना क्षेत्र के निषाद नगर स्थित सरयू नदी के पास हुई। मगरमच्छ महिला को दबोचकर नदी में खींच ले गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान लक्ष्मी के रूप में हुई है, जो सुजौली के निषाद नगर गांव की ही निवासी थीं। घटना उस वक्त हुई जब लक्ष्मी सरयू नदी के किनारे मौजूद थीं। अचानक एक विशाल मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और देखते ही देखते उन्हें पानी में खींच ले गया।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ को महिला को नदी में ले जाते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वीडियो देखकर लोगों के बीच भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला की तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.