सिद्धार्थनगर:ODOP के अंतर्गत ‘काला नमक चावल’ को राष्ट्रीय पुरस्कार, DM डॉ. राजा गणपति आर. ने दिल्ली में किया ग्रहण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रमुख उत्पाद ‘काला नमक चावल’ को बड़ी उपलब्धि मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के प्रमुख उत्पाद ‘काला नमक चावल’ को बड़ी उपलब्धि मिली है। एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सिद्धार्थनगर को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने प्राप्त किया।

इस सम्मान समारोह में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद, और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह राष्ट्रीय पुरस्कार सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल की विशिष्टता और इसे वैश्विक पहचान दिलाने के प्रयासों की पुष्टि करता है। यह जिले के किसानों और संबंधित विभागों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है, जो इस अनूठी किस्म को बढ़ावा देने में जुटे हैं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.