महराजगंज: घर से निकले 18 कोबरा सांप के बच्चे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के बुढाडीह कला गांव में सोमवार को एक घर से 18 कोबरा सांप के बच्चे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के बुढाडीह कला गांव में सोमवार को एक घर से 18 कोबरा सांप के बच्चे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इतने सारे सांपों को देखकर अखिलेश कसौधन का परिवार डर गया और घर छोड़कर बाहर निकल आया।

 

गांव निवासी अक्षय गुप्ता ने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही वन्यजीव रक्षक टीम के सदस्य रामबचन साहनी, कुलदीप मौर्य और राजेश पटवा मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम ने बड़ी सावधानी से सभी 18 कोबरा के बच्चों को रेस्क्यू किया। इन सभी सांपों को बाद में मधवलिया रेंज के जंगल में उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

वन्यजीव रक्षक रामबचन साहनी ने बताया कि सभी सांप स्वस्थ थे। उन्होंने लोगों से ऐसी स्थिति में न घबराने की अपील की। उन्होंने कहा कि सांप दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके और वन्यजीवों को सुरक्षित बचाया जा सके।

 

 

 

Voice of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.