महराजगंज: अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल हुआ युवक,जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरगांवा में आज सोमवार रात करीब 9:00 बजे एक अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरगांवा में आज सोमवार रात करीब 9:00 बजे एक अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल एक निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान विजय मद्धेशिया (20) पुत्र दुलारे मद्धेशिया के रूप में हुई है, जो इसी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरगांवा का निवासी है।

 

 

 

 

Voice of News 24