महराजगंज: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सरकार पर साधा निशाना

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने आज फरेंदा के उपजिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने आज फरेंदा के उपजिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विजय राय सहित दस अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गलत तरीके से मुकदमा दर्ज करने के विरोध में दिया गया है।

ज्ञापन सौंपने के बाद विजय सिंह एडवोकेट ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इन मुकदमों को राजनीतिक प्रतिशोध करार दिया और मौजूदा सरकार पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया। इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, जहां कांग्रेस नेताओं पर दर्ज किए गए इन मुकदमों को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.