तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से नवविवाहिता की मौत,परिवार में मातम पसरा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली नानकार खखरगड्डी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

सिद्धार्थनगर जनपद के भवानीगंज थाना क्षेत्र के केवटली नानकार खखरगड्डी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला धान की रोपाई कर वापस अपने घर जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक महिला की पहचान केवटली नानकार निवासी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पिकअप का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। यह घटना तब और भी हृदय विदारक हो जाती है क्योंकि महिला की शादी मात्र एक साल पहले ही हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

 

 

Voice of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.