कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, बाबाधाम से लौट रही कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल,क्षेत्र में शोक की लहार

कुशीनगर/सिद्धार्थनगर

कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दुखद मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब सिद्धार्थनगर जनपद के ये सभी निवासी बाबा धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद पूरे सिद्धार्थनगर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है, क्योंकि मृतकों में एक शिक्षक, एक कानूनगो और एक ग्राम विकास अधिकारी जैसे प्रमुख व्यक्ति शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग

इस दर्दनाक दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है. 

 

  • राम करन गुप्ता (उम्र-50): राजस्व निरीक्षक, पुत्र स्व. शोहबत गुप्ता, निवासी मधुकरपुर, ब्लॉक नौगढ़।

 

  • कैलाश मणि त्रिपाठी (उम्र-50): बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक, पुत्र स्व. चिंतामणि त्रिपाठी, निवासी मधुकरपुर, ब्लॉक नौगढ़।

 

  • सुजीत जायसवाल (उम्र-48): खुनियांव ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत, पुत्र राम नरेश जायसवाल, निवासी स्टेशन रोड,सिद्धार्थनगर।

 

  • मनोज सिंह (उम्र-47): व्यापारी, पुत्र भूषण सिंह, मूल निवासी फूलपुर बांसी, और वर्तमान में मधुकरपुर, ब्लॉक नौगढ़ में रहते थे।

घायलों की स्थिति

इस भयावह हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें शामिल हैं .

  • राजेश शर्मा: पुत्र कृष्ण चंद्र शर्मा, निवासी पंडित दीनदयाल नगर, सिद्धार्थनगर (जो गाड़ी चला रहे थे)।

 

  • प्रशांत शर्मा: पुत्र धीरेंद्र शर्मा, निवासी पंडित दीनदयाल नगर, सिद्धार्थनगर।

सभी मृतक और घायल सिद्धार्थनगर के कोतवाली कस्बा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Voice Of News 24