महराजगंज: रोहिन नदी में बही बुजुर्ग महिला का 18 घंटे बाद भी नहीं लगा पता

महराजगंज

महराजगंज जमपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रोहिन नदी की तेज बाढ़ की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला शारदा देवी बह गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जमपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। रोहिन नदी की तेज बाढ़ की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला शारदा देवी बह गईं। घटना के 18 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शारदा देवी अपनी बहू के साथ अड्डा बाजार में दवा लेने जा रही थीं। नदी पार करते समय दोनों अचानक बाढ़ की तेज धारा में फंस गईं। बहू किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रही, लेकिन शारदा देवी पानी के तेज बहाव में बह गईं।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शाम होते ही वापस लौट गई। इससे ग्रामीणों में असंतोष है, जो प्रशासन से तत्काल बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की मांग कर रहे हैं। नौतनवा थानाध्यक्ष पुरषोत्तम राव ने आश्वासन दिया है कि महिला की खोजबीन के लिए रेस्क्यू किया जाएगा।

 

Voice Of News 24