बलरामपुर: पिकअप टायर और साउंड चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार पुलिस ने जल्द की कार्रवाई,भेजा न्यायालय

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद पुलिस ने चोरी के एक मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अरसद पुत्र जाबेद निवासी मोहल्ला गदरहवा, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जनपद पुलिस ने चोरी के एक मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अरसद पुत्र जाबेद निवासी मोहल्ला गदरहवा, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एक पिकअप का टायर और दो साउंड भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार घटना 8 जुलाई,की है, जब नहरबालागंज, थाना कोतवाली देहात निवासी इम्तियाज पुत्र छोटे ने थाने में सूचना दी थी कि उसी रात अरसद ने उसकी पिकअप का टायर और दो साउंड चुरा लिए हैं। इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा अपराध संख्या 242/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के निकट पर्यवेक्षण में, तथा प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह, थाना कोतवाली देहात के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

9 जुलाई, 2025 को महिला उपनिरीक्षक प्रीति वर्मा, उपनिरीक्षक शिव कैलाश मय हमराह कांस्टेबल जगदीश कुमार और कांस्टेबल जयप्रकाश के साथ देखभाल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम कलवारी गेट के पास से अभियुक्त अरसद को गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना स्थानीय पर लाया गया और आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के उपरांत न्यायालय बलरामपुर भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.