श्रावस्ती :मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने देर रात CHC गिलौला का किया औचक निरीक्षण

श्रावस्ती

श्रावस्ती जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गिलौला का औचक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

श्रावस्ती जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कुमार सिंह ने देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गिलौला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल में सभी डॉक्टर और स्टाफ इमरजेंसी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले।

CMO डॉ. अशोक कुमार सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र के हर कक्ष और वार्ड का विधिवत निरीक्षण किया। उनके इस औचक दौरे का उद्देश्य अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता का जायजा लेना था। निरीक्षण के दौरान स्टाफ की उपस्थिति और उनके द्वारा दी जा रही सेवाओं को संतोषजनक पाया गया।आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों पर रात के समय डॉक्टरों और स्टाफ की अनुपस्थिति की शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन CHC गिलौला में स्थिति संतोषजनक पाई गई।

यह निरीक्षण दर्शाता है कि जिला स्वास्थ्य प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी को लेकर गंभीर है, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

Voice Of News 24