महराजगंज: नौतनवा में जर्जर बिजली पोल दे रहा मौत को दावत, विभाग की लापरवाही उजागर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील के अड्डा बाजार पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा नौडीहवां उर्फ देवपुर में एक जर्जर बिजली का पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील के अड्डा बाजार पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा नौडीहवां उर्फ देवपुर में एक जर्जर बिजली का पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग अपनी कुंभकरणीय नींद से जागने को तैयार नहीं है, और इस खतरनाक स्थिति पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

गांव वालों का कहना है कि यह जर्जर पोल काफी समय से ऐसे ही खड़ा है और कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का बड़ा नुकसान होने की आशंका है। उन्होंने सवाल उठाया है कि अगर भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा – बिजली विभाग या जिला प्रशासन?

 

Voice Of News 24