सिद्धार्थनगर:गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर शोहरतगढ़ स्टेशन के प्रतीक्षालय में अज्ञात वृद्ध का मिला शव

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर स्थित शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आज एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर जनपद के गोरखपुर-गोंडा रेल मार्ग पर स्थित शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में आज एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

यात्रियों ने प्रतीक्षालय में एक वृद्ध को बेसुध पड़ा देखकर तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने बिना देर किए जीआरपी चौकी सिद्धार्थनगर को इस घटना की जानकारी दी।

मृतक की पहचान कराने के उद्देश्य से आसपास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन किसी ने भी उस वृद्ध को नहीं पहचाना।

मृतक के पास से एक पुराना झोला बरामद हुआ है, जिसमें कुछ पुराने बर्तन, बीड़ी और माचिस जैसी चीजें मिली हैं। वृद्ध सफेद कुर्ता पहने हुए था और उसने गमछा लपेटा हुआ था। उसकी दाढ़ी भी बढ़ी हुई थी। उसके सामान को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भिक्षावृत्ति का कार्य करता था।

जीआरपी चौकी सिद्धार्थनगर के अवधेश कुमार त्रिपाठी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयासों के तहत उसकी तस्वीरें आसपास के विभिन्न स्टेशन अधीक्षकों को भेजी गई हैं।

फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान करने और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.