औरैया: सोशल मीडिया पर पिस्टल और फरसा लहराकर भौकाल दिखाना पड़ा भारी, शातिर अभियुक्त ‘भूरे’ को अजीतमल पुलिस ने दबोचा

औरैया

औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील बनाकर और फोटो-वीडियो पोस्ट कर समाज में खौफ व फर्जी भौकाल पैदा करने वालों के खिलाफ औरैया पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ रील बनाकर और फोटो-वीडियो पोस्ट कर समाज में खौफ व फर्जी भौकाल पैदा करने वालों के खिलाफ औरैया पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम ने सोशल मीडिया पर पिस्टल और फरसा लेकर वीडियो वायरल करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

कप्तानों के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है।

मुखबिर की सूचना पर चपटा चौराहे से हुई गिरफ्तारी

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल और फरसा जैसे घातक हथियार लेकर प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर अजीतमल पुलिस ने चपटा चौराहे के पास घेराबंदी की और घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ज्ञानचंद शुक्ला उर्फ भूरे (उम्र करीब 40 वर्ष)पुत्र कृपा शंकर शुक्ला निवासी ग्राम हैदरपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया

पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में अग्रिम विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.