महराजगंज: निचलौल में आकाशीय बिजली गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल , जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज

निचलौल में आकाशीय बिजली गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल , जिला अस्पताल रेफर।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

 

महराजगंज जनपद के निचलौल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा जमुई कला में आज सुबह लगभग 10:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बालेश्वर (35) पुत्र श्रीकांत, निवासी जमुई कला, सुबह से हो रही बारिश के बीच खेत की तरफ नित्य क्रिया के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक उस पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे वह अचेत हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से बालेश्वर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

 

 

Voice Of News 24