महराजगंज: निचलौल और ठूठीबारी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश से किसानों पर मिला-जुला असर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल/ठूठीबारी नेपाल सीमा से सटे निचलौल और ठूठीबारी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के निचलौल/ठूठीबारी नेपाल सीमा से सटे निचलौल और ठूठीबारी इलाकों में मौसम ने अचानक करवट बदली। यहां तेज आंधी के साथ हुई भारी बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है, तो कुछ को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल, जिन किसानों ने हाल ही में धान का बीज खेतों में डाला था, उनके लिए यह बारिश मुसीबत बन सकती है। खेतों में पानी जमा होने से बीज के खराब होने और जमने में परेशानी आ सकती है। वहीं, दूसरी ओर, जो किसान सिंचाई के लिए पानी की कमी से जूझ रहे थे, उनके लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। उन्हें अब खेतों में पानी चलाने की आवश्यकता नहीं होगी।इस तरह, निचलौल और ठूठीबारी के किसानों पर इस अचानक बदले मौसम का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिल रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.