महराजगंज:बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक,मौके पर ही मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास के टोला फाहिमाबाद में रविवार रात एक हृदयविदारक घटना घटी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहावास के टोला फाहिमाबाद में रविवार रात एक हृदयविदारक घटना घटी। बल्ब लगाते समय करंट लगने से लगभग 29 वर्षीय युवक लव कुश की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, लव कुश रविवार रात अपने कमरे में बल्ब लगा रहा था, तभी अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गिर पड़ा। जब घर के सदस्यों ने उसे जमीन पर गिरा देखा, तो उन्होंने उसे जगाने की कोशिश की। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर घर में चीख-पुकार मच गई।

ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए और उसे जीवित समझकर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत से पिता गहरे सदमे में हैं, वहीं पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं, लेकिन उनका करुण क्रंदन देखकर सबकी आंखें नम हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई शाहनवाज खान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.