महराजगंज:टप्पेबाज महिला गिरफ्तार, 8 लाख के सोने के जेवरात बरामद

महराजगंज

महाराजगंज जिले के पुलिस ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर टप्पेबाजी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज जिले के पुलिस ने श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर टप्पेबाजी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से लगभग 8 लाख रुपये के सोने के जेवरात भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह महिला स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर सोने के कीमती जेवरात देख रही थी, और भीड़ का फायदा उठाकर जेवरात लेकर फरार हो गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज 8 घंटे के भीतर न केवल शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए, बल्कि आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार महिला पूर्व में भी टप्पेबाजी के मामले में जेल जा चुकी है। जेल से छूटने के बाद उसने फिर से इस घटना को अंजाम दिया।

यह मामला श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.