बलरामपुर: एम्बुलेंस और रोडवेज बस की भीषण टक्कर, दो स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल

बलरामपुर

बलरामपुर: बलरामपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। आज शनिवार सुबह लगभग 4 बजे तुलसीपुर तहसील के गैसड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहना बसंतपुर के पास एक गंभीर हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर: बलरामपुर जनपद में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है। आज शनिवार सुबह लगभग 4 बजे तुलसीपुर तहसील के गैसड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मटेहना बसंतपुर के पास एक गंभीर हादसा हुआ। इमरजेंसी सेवा के लिए जा रही एक एम्बुलेंस की बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस से आमने-सामने की टक्कर में दो स्वास्थ्यकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस गैसड़ी से तुलसीपुर की ओर जा रही थी, जबकि बलरामपुर डिपो की रोडवेज बस तुलसीपुर से बलरामपुर की दिशा में जा रही थी। मटेहना बसंतपुर के नजदीक दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक आलोक कुमार शुक्ला, जो कि मझौववा त्रिलोकपुर, सिद्धार्थ नगर के निवासी हैं, और मेडिकल टेक्नीशियन अजीत कुमार यादव, निवासी मनकौरा, इकौना, बहराइच, गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त एम्बुलेंस से बाहर निकाला।

प्राथमिक उपचार के लिए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले जाया गया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.