महराजगंज: फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर खरबूज लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर छितही खुर्द के पास देर रात लगभग 12 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के फरेंदा-नौगढ़ मार्ग पर छितही खुर्द के पास देर रात लगभग 12 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में खरबूज लदे हुए थे।

जानकारी के अनुसार, पिकअप फरेंदा की ओर जा रही थी, तभी छितही खुर्द के समीप यह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल चालक को पिकअप से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.