महराजगंज में पुलिस मुठभेड़, धर्मपुर ज्वेलर्स लूट के दो बदमाश गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में धर्मपुर बाजार में असलहे के दम पर सराफा कारोबारी को लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महराजगंज जनपद में 4 मई को हुई अभिषेक ज्वेलर्स की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के अमवा नहर के पास आज सुबह करीब 4:00 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। अपाची बाइक पर सवार बदमाशों को जब रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र का रहने वाला अरविंद उर्फ बड़कू नामक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरे बदमाश अनूप राजभर को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी का एक बैग बरामद किया है। इसके अतिरिक्त, घटना में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

घायल बदमाश अरविंद को उपचार के लिए परतावल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.