सिद्धार्थनगर: गांव में मिले चीते के तीन शावक, क्षेत्र में फैली दहशत

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र स्थित इमिलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को खेतों के पास झाड़ियों में चीते के तीन नवजात शावक दिखाई दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र स्थित इमिलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को खेतों के पास झाड़ियों में चीते के तीन नवजात शावक दिखाई दिए। शावकों के मिलने के बाद से ही पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल है। लोग आशंका जता रहे हैं कि शावकों की मां – यानी मादा चीता – भी कहीं न कहीं आसपास मौजूद हो सकती है, जिससे गांव और आस-पास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति बनी हुई है।

 

ग्रामीणों ने बताया कि शावकों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि क्षेत्र में चीते का आना-जाना पहले से रहा होगा, लेकिन अब तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। अचानक शावकों का यूं मिलना वन्यजीव गतिविधियों के संकेत हैं और इससे ग्रामीणों की चिंता काफी बढ़ गई है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये शावक किस परिस्थिति में यहां पहुंचे और इनकी मां कहां है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों की मांग है कि विभाग त्वरित कार्रवाई करते हुए शावकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए और आसपास के इलाके में चीते की मौजूदगी को लेकर व्यापक जांच करे।

गांव में दहशत के बीच ग्रामीण सतर्कता बरत रहे हैं और बच्चों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। शावकों की देखरेख और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.