बलरामपुर:चर्चित दीपवा बाग हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने किया खुलासा ,रंजिश में की गई थी हत्या

बलरामपुर

बलरामपुर: चर्चित दीपवा बाग हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर: चर्चित दीपवा बाग हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, तीसरे फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने प्रेस वार्ता में घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 24 अप्रैल को कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपवा बाग बंधे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शत्रुधन द्विवेदी, पुत्र कृष्ण कुमार द्विवेदी, निवासी मोहल्ला खलवा कोतवाली नगर के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के शव का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया फायर आर्म्स से चोट के निशान पाए गए। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि कुछ लोग शत्रुघ्न को पिछली शाम बुलाकर ले गए थे। इस आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए दो आरोपियों, राघवेन्द्र तिवारी उर्फ दद्दू, पुत्र शिववंश मणि तिवारी, निवासी बलुहा, और मोहित वर्मा उर्फ काका, पुत्र दुखहरन वर्मा, को नहरबालागंज से तुलसीपुर रोड की ओर जाते समय बंधा मार्ग पर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मुख्य अभियुक्त राघवेन्द्र तिवारी उर्फ दद्दू ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि विवेक द्विवेदी ने एक घटना को अंजाम दिया था, जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस बात से राघवेन्द्र और उसके भाई साजन उर्फ रघवंश तिवारी के मन में बहुत गुस्सा था। वे विवेक को ढूंढ रहे थे, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने उसके चचेरे भाई शत्रुघ्न द्विवेदी को दीपवा बाग में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मोहित वर्मा उर्फ काका भी इस दौरान मौके पर मौजूद था और घटना में उसकी संलिप्तता पाई गई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया एक अवैध तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने घटना के सफल अनावरण में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह और उनकी टीम के उप निरीक्षक अर्जुन सिंह, उप निरीक्षक राम मोहन सिंह, उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक नंदकेश तिवारी सहित सभी पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.