सिद्धार्थनगर: बूढ़ी राप्ती में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद, गांव में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कानहेकुसुम में शुक्रवार को बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कानहेकुसुम में शुक्रवार को बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को ही बिहार के बेतिया जिले के बरगजवा निवासी सद्दाम हुसैन (29) का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि अन्य दो युवक – जमाल अहमद (19), निवासी कानहेकुसुम और साहेब (17), निवासी बरगला, बेतिया – का रविवार सुबह शव बरामद हुआ।

घटना के बाद से SDRF और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह दोनों लापता युवकों के शव पानी से निकाल लिए गए।

ग्रामीणों के अनुसार, तीनों युवक नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए, जिसके चलते यह हादसा हुआ।तीनों युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और अंतिम संस्कार में सहयोग देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.