महराजगंज
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी बॉर्डर पर आज शनिवार की शाम दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी प्यार और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से गहन पेट्रोलिंग की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी बॉर्डर पर आज शनिवार की शाम दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी प्यार और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से गहन पेट्रोलिंग की। यह संयुक्त गश्त 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर सीमा पर बरती जा रही अतिरिक्त सतर्कता का हिस्सा है।
पेट्रोलिंग पिलर संख्या छह से शुरू होकर पिलर संख्या चार तक चली, जिसके दौरान सीमा से आने-जाने वाले व्यक्तियों की गहन तलाशी और जांच की गई। इस दौरान, बॉर्डर के दोनों ओर बसे लोगों से आपसी तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया गया और उनसे सहयोग की अपील की गई।
अधिकारियों ने सीमा के आसपास रहने वाले नागरिकों से यह भी अनुरोध किया कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
इस महत्वपूर्ण संयुक्त पेट्रोलिंग में असिस्टेंट कमांडेंट दिनेश चंद विश्वास, ठूठीबारी एसएसबी सब इंस्पेक्टर आलोक देबनाथ, नेपाल एपीएफ के इंस्पेक्टर भगवत खड़का, नेपाल प्रहरी उपनिरीक्षक राम कुबेर चौधरी, हेड कांस्टेबल रमेश पाल, संदीप कुबेर चौधरी, बृजेश पांडेय, श्री चौधरी, राजा गुरुंग आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस पहल को दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025























