महराजगंज:जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा संयुक्त रूप से थाना भिटौली में जनसुनवाई की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा संयुक्त रूप से थाना भिटौली में जनसुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान हेतु उपस्थित हुए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं, शेष प्रकरणों को शीघ्र व विधिक निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही आम जनता से सहयोग बनाए रखने और विधि व्यवस्था के प्रति सजग रहने की अपील की गई।

 

Voice Of News 24