बलरामपुर:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया औचक निरीक्षण

बलरामपुर

बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अचानक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

बलरामपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा में मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में पांच कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कर्मचारियों में बीएचडब्ल्यू अनुरुद्ध कुमार, एसटीएस महेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ सहायक पीयूष कुमार सक्सेना और चिकित्सा अधिकारी डॉ. संगीता पाण्डेय व डॉ. आकांक्षा सिंह शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रस्तोगी ने कर्मचारियों की इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से इन सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कामकाज की स्थिति का भी जायजा लिया गया। बताया गया कि उस दिन 174 मरीजों की ओपीडी हुई थी, आठ गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई थी, दस मरीज अस्पताल में भर्ती थे और कुल 21 पैथोलॉजी जांचें की गई थीं। हालांकि, अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था सीएमओ को संतोषजनक नहीं लगी, जिस पर उन्होंने तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए।

डॉ. रस्तोगी ने अस्पताल में चल रहे हज यात्रियों के टीकाकरण कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि टीकाकरण का कार्य समय पर पूरा हो जाए।

इस निरीक्षण के समय जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ला और सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार भी मौजूद रहे। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.