सिद्धार्थनगर:जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर0 ने प्राथमिक विद्यालय तेलियाडीह द्वितीय, विकास खंड खुनियांव का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय तेलियाडीह द्वितीय, विकास खंड खुनियांव का निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर0 ने आज प्राथमिक विद्यालय तेलियाडीह द्वितीय, विकास खंड खुनियांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया और वहां के विभिन्न रिकार्ड्स जैसे निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, मिडडे मील रजिस्टर आदि की समीक्षा की। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर0 लगातार क्षेत्र में रहते है।

मिडडे मील की गुणवत्ता की जांच करते हुए जिलाधिकारी ने खुद उसे चखा और गुणवत्ता ठीक पाई। हालांकि, उन्होंने विद्यालय में पंजीकृत 147 बच्चों के सापेक्ष केवल 62 बच्चों की उपस्थिति पर आश्चर्य व्यक्त किया। इसके अलावा, विद्यालय में तैनात 4 शिक्षकों के बजाय केवल 3 शिक्षक ही मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें उपस्थित/अनुपस्थित का विवरण ठीक से नहीं लिखा गया था। प्रधानाध्यापक चिकित्सा अवकाश पर थे, लेकिन सहायक अध्यापक पुरूषोत्तम सिंह और सत्येन्द्र सिंह द्वारा सही जानकारी नहीं देने पर जिलाधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.