बलिया

बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंट कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तिलक समारोह से टेंट का सामान लादकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंट कारोबारी समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तिलक समारोह से टेंट का सामान लादकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान टेंट कारोबारी रामकुमार पांडेय (42) और मजदूर निर्मल वर्मा (40) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर: घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, रंजिश की आशंका
https://t.co/amWLRVfVPw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















