मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार रात करीब 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर जनपद में रविवार रात करीब 8 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को बेहद बेरहमी से अंजाम दिया गया, जिसमें पीछे से सटाकर गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के पीछे एक हिस्ट्रीशीटर से पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश और जांच शुरू कर दी गई है।
बागपत पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
https://t.co/GVRpnosxkB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















