बलरामपुर: इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे गाँवों में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए जागरूकता बैठक आयोजित

बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय द्वारा ऑपरेशन कवच के अंतर्गत आज जागरूकता बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर बृजनंदन राय द्वारा ऑपरेशन कवच के अंतर्गत आज इंडो-नेपाल बॉर्डर से सटे गाँवों में संदिग्ध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को शामिल किया गया, ताकि सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी समय रहते प्राप्त की जा सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके। बैठक के दौरान एसपी बलरामपुर ने सुरक्षा समिति के सदस्यों को जागरूक किया और उन्हें संदिग्ध गतिविधियों के बारे में सतर्क रहने का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बॉर्डर क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकना और स्थानीय समुदाय को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपनी-अपनी सीमा में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.