महराजगंज :पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता 1409 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार एक फरार

महराजगंज

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी कोतवाली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ की जा रही चेकिंग में बड़ी सफलता मिली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

 

महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ठूठीबारी कोतवाली पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ की जा रही चेकिंग में बड़ी सफलता मिली।

टीम ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में आरक्षी माधव रेड्डी, आरक्षी नाजिर अहमद लोन और आरक्षी मोनू प्रसाद तांती शामिल थे। इस चेकिंग के दौरान ग्राम राजाबारी टोला टड़हवा में संदिग्ध गतिविधियों पर सघन चेकिंग की जा रही थी, तभी उन्हें मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा नशीला इंजेक्शन लेकर भारत से नेपाल तस्करी करने की सूचना मिली।मुखबिर की सूचना पर टीम ने पल्सर बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका।

तलाशी में 530 सेराजेक डाइजेपाम एम्पुल, 443 ब्यूरोनार्फिन आईपी एम्पुल और 436 प्रोमेन्थोजाइन एम्पुल बरामद हुए। कुल 1409 प्रतिबंधित इंजेक्शन, 728 रैपर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में अवध बिहारी पुत्र रामचंद्र और बाल अपचारी गौरी यादव पुत्र महातम यादव शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि ये दवाएं भारत से नेपाल भेजी जानी थीं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.