सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में आगामी त्योहारों, जैसे महाशिवरात्रि, होली और ईद-उल-फितर, को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में आगामी त्योहारों, जैसे महाशिवरात्रि, होली और ईद-उल-फितर, को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अधिकारियों ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील की कि सभी एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें और त्योहारों को शांति से मनाने में सहयोग करें।
प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों से बचें और किसी भी तरह की सूचना के लिए उच्चाधिकारियों से पुष्टि करें। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का निर्देश भी दिया गया है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या टिप्पणियों से बचने की हिदायत दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कोई पोस्ट न करें। जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ेंhttps://t.co/5MAM5q2iTI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) February 12, 2025























