डिबाई: कर्णवास में भीषण गर्मी के बीच जुटे जनगणना कर्मियों का सम्मान, युवाओं ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गाँव कर्णवास में भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बावजूद राष्ट्रीय दायित्व निभा रहे जनगणना कर्मियों का युवाओं ने उत्साहवर्धन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गाँव कर्णवास में भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बावजूद राष्ट्रीय दायित्व निभा रहे जनगणना कर्मियों का युवाओं ने उत्साहवर्धन किया। यहाँ शिक्षक घर-घर जाकर ऑनलाइन जनगणना का सत्यापन करने और शेष परिवारों के फॉर्म भरने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं।

जनगणना कर्मियों के इसी समर्पण को देखते हुए राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित आर्यन गौड़ ने पूरी टीम को अपने आवास पर आमंत्रित किया। उन्होंने सभी कर्मयोगी शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत-सम्मान किया और इस चिलचिलाती गर्मी में उन्हें ठंडी लस्सी पिलाकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्यन गौड़ ने कहा कि शिक्षक सिर्फ जनगणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। ऐसे में हर नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह इस कार्य में अपना पूरा सहयोग दे।

जातीय जनगणना टीम के ट्रेनर व अंग्रेजी प्रवक्ता विजय कुमार रॉय ने बताया कि इस अभियान में गाँव के युवाओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और युवाओं द्वारा किए जा रहे इस सम्मान से पूरी टीम का मनोबल और उत्साह काफी बढ़ा है, जो समाज के लिए भी प्रेरणादायक है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.