धामपुर: आवारा कुत्तों के आतंक के खिलाफ नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, पकड़ने और बंध्याकरण का अभियान शुरू

बिजनौर

बिजनौर जनपद के धामपुर नगर पालिका परिषद ने शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के धामपुर नगर पालिका परिषद ने शहर में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए एक व्यापक अभियान की शुरुआत की है। मीडिया के माध्यम से समस्या संज्ञान में आने के बाद पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार, 22 मई से कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू कर दिया है।

इस अभियान का आगाज सर्वप्रथम वार्ड नंबर 5 (लोहियान) से किया गया। पालिका की विशेष टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य पोस्ट ऑफिस और मोहल्ला लोहियान धर्मशाला के आसपास के इलाकों से कई आवारा कुत्तों को पकड़ा। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल कुत्तों को पकड़ने तक सीमित नहीं रहेगी। पकड़े गए सभी कुत्तों का वैज्ञानिक पद्धति से बंध्याकरण  किया जाएगा, जिससे उनकी आबादी पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

इसके साथ ही, शहरवासियों को रेबीज जैसी घातक बीमारी के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए इन कुत्तों का अनिवार्य टीकाकरण  भी किया जाएगा। पालिका प्रशासन के अनुसार, जनता की सुरक्षा और शहर की सुव्यवस्थित व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को आवारा कुत्तों के भय से पूरी तरह मुक्ति दिलाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.