बलरामपुर:पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई ,20 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बलरामपुर

बलरामपुर जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर जिले में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से 3 किलो 115 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मादक पदार्थ की तस्करी कर नेपाल ले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भड़सहिया-बरदौलिया मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। बाइक की डिग्गी से चार पारदर्शी पन्नी में भूरे रंग का पदार्थ मिला, जिसे जांच में चरस पाया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान लल्लन पुत्र जान मोहम्मद, निवासी अकबरपुर और जितेन्द्र कुमार उर्फ कमला प्रसाद पुत्र कौशल कुमार, निवासी मेड़ईडीह के रूप में हुई है। दोनों थाना ललिया, बलरामपुर के रहने वाले हैं।

 

 

Voice Of Nwes 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.