बलरामपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से लग्जरी कारों को फाइनेंस कराने और फिर उन्हें बेचने का आरोप

बलरामपुर

जनपद बलरामपुर में पुलिस ने तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। जो फर्जी दस्तावेज के जरिए जालसाजी करते और मोटा रकम हथियाते। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

बलरामपुर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से लग्जरी कारों को फाइनेंस कराने और फिर उन्हें बेचने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से तीन स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किए गए हैं।

 

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक थाना ललिया के प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह को 3 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग जालसाजी करके लग्जरी वाहनों की धोखाधड़ी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मुसहवा नाला ग्राम मंगराकोहल के पास घेराबंदी कर तीन स्कॉर्पियो वाहनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में कानपुर के चंदन जायसवाल (46), लवजोत सिंह (35) और बलरामपुर के इरफान खान (36) शामिल हैं। आरोपी पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र को कंप्यूटर से एडिट कर फर्जी पते बनाते थे। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल बैंकों से फाइनेंस कराने और आरटीओ में वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने में करते थे।
जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों से फाइनेंस कराई गई गाड़ियों को बेच देते थे। फिर उन्हीं गाड़ियों को वापस लेकर नेपाल में बेचने की योजना बनाते थे। पुलिस ने थाना ललिया में मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

इस संबंध में बलरामपुर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ललिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से तीन स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए। पुलिस अभी-अभी जांच पड़ताल कर रही हैं। यदि इसमें और किसी की संलिप्तता होगी, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.