महराजगंज
महराजगंज जिला कारागार का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मासिक निरीक्षण किया गया, जिसमें कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार महराजगंज का मासिक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जेल निरीक्षण के दौरान सामान्य बैरक, महिला बैरक, पाकशाला व जेल परिसर की साफ–सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिया गया।
जिलाधिकारी ने बंदियों की समस्यायों को सुनते हुए निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए समस्या के गुणवत्तापूर्ण व नियमानुसार निस्तारण हेतु जेल अधीक्षक को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने नियमित तौर पर बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण और परीक्षण के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय सहायता बंदियों को उपलब्ध कराने हेतु भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जेल परिसर में निर्माणाधीन हाइ सिक्योरिटी बैरक के निर्माण कार्य को देखा और प्रगति की जानकारी ली।
सिद्धार्थनगर:भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को किया गिरफ्तारhttps://t.co/oRMLfBU7jG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 31, 2025























