सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर में भारत-नेपाल सीमा पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति अवैध रूप से भारत में घुसा हुआ था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने ककरहवा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा स्तंभ 544 के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति हांगकांग का रहने वाला झी यिंग बोधिसत्व है। उसके पास भारत में प्रवेश करने का कोई वैध वीजा नहीं था।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर यह व्यक्ति भारत में क्यों और किस उद्देश्य से घुसा था।
थाना मोहाना में विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए चीनी नागरिक से गहन पूछताछ कर रही हैं।
दूसरी शाम सिद्धार्थनगर महोत्सव में लगा बॉलीवुड का तड़का, ममता शर्मा ने अपने गानों से मोह लिया दर्शकों का मन, जानें वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 से बातचीत के दौरान क्या बोलीं ममता शर्माhttps://t.co/KoPdlG51po
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 31, 2025























